--> Skip to main content

सारांश

RSS की स्थापना 27 सितंबर 1925 को K. B. Hedgewar द्वारा नागपुर में की गई थी ; 23 जुलाई 1955 को Dattopant Thengadi ने BMS (Bharatiya Mazdoor Sangh) की नींव रखी ; NOBW (National Organisation of Bank Workers) ने 1965 में BMS से संबद्धता ली और बैंकिंग क्षेत्रों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व आरंभ किया ; BOBES (Bank of Baroda Employees Sangh) NOBW के तहत पंजीकृत ट्रेड यूनियन के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों के वैधानिक एवं राष्ट्रीय हितों की रक्षा करता है . दूसरी ओर, AIBEA एवं AIBOA जैसे ट्रेड यूनियनों पर चीनी कम्युनिस्ट विचारधारा का प्रभाव होने का आरोप है ; इन सबके परिप्रेक्ष्य में, BOBES जैसा राष्ट्रवादी, पारदर्शी और कर्मचारी-केंद्रित यूनियन अनिवार्य हो जाता है  RSS का संक्षिप्त इतिहास स्थापना और उद्देश्य: RSS की स्थापना 27 सितंबर 1925 को के. बी. Hedgewar ने हिंदू एकता एवं चरित्र निर्माण के उद्देश्य से नागपुर में की . प्रारंभ में इसका मकसद अंग्रेज़ों के खिलाफ संगठित रूप से लड़ने के साथ-साथ हिंदू समाज में अनुशासन एवं आत्मविश्वास का संचार करना था . BMS: श्रमिकों का राष...

15 मार्च 2026 को जीपीओ कॉन्फ्रेंस हॉल, पटना में आयोजित बैंक ऑफ बड़ौदा एम्पलाइज संघ (BOBES) की त्रैवार्षिक अंचल संगोष्ठी

दिनांक 15 मार्च 2026 को जीपीओ कॉन्फ्रेंस हॉल, पटना में आयोजित बैंक ऑफ बड़ौदा एम्पलाइज संघ (BOBES) की त्रैवार्षिक अंचल संगोष्ठी में पटना अंचल के नए पदाधिकारियों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर हमें माननीय कृषि मंत्री (बिहार सरकार) एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामकृपाल यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम अपनी मातृ संगठन, नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW), केंद्रीय समिति और भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हैं।
हमें कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिन्हा जी (मंत्री, BMS एवं महासचिव, बिहार प्रदेश), मुख्य वक्ता श्री के. रामकृष्ण पुंजा सर (चेयरमैन, BOBES), एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री रामनाथ किणी सर (प्रभारी, NOBW), श्री मनमोहन दास जी (महासचिव, NOBW), श्री एच. एम. मली सर (कार्यकारी अध्यक्ष, BOBES), श्री धरम दास शुक्ला जी (क्षेत्रीय संगठन सचिव, BMS), श्री रवींद्र मायागिरि सर (महासचिव, BOBES) और श्री जोगिंदर कुमार सर (डीजीएस, BOBES एवं सचिव, NOBW) का गरिमामयी सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई।

बैंक ऑफ बड़ौदा एम्पलाइज संघ, पटना अंचल
संगठन शक्ति जिंदाबाद!